Quick Links:
Saturday, 15 August 2026
  • Home  
  • सितारे जमीन पर ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, दूसरे दिन बजा फिल्म का डंका
- ट्रैंडिंग न्यूज़ - फोटो गैलरी - समाचार

सितारे जमीन पर ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, दूसरे दिन बजा फिल्म का डंका

आमिर खान पिछले कुछ समय से फिल्म सितारे जमीन पर को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। उनकी इस फिल्म को न सिर्फ दर्शकों, बल्कि समीक्षकों से भी काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। उधर बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म कमाल करती नजर आ रही है। पहले दिन भले ही इसने उम्मीद के मुताबिक कारोबार न […]

आमिर खान पिछले कुछ समय से फिल्म सितारे जमीन पर को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। उनकी इस फिल्म को न सिर्फ दर्शकों, बल्कि समीक्षकों से भी काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। उधर बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म कमाल करती नजर आ रही है। पहले दिन भले ही इसने उम्मीद के मुताबिक कारोबार न किया हो, लेकिन रिलीज के दूसरे दिन फिल्म ने दोगुनी कमाई की है। आइए जानते हैं 2 दिन में कितने करोड़ रुपये कमा चुकी फिल्म।
बॉक्स ऑफिस आंकड़ों का लेखा-जोखा रखने वाली वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक, दूसरे दिन फिल्म ने पहले दिन के मुकाबले दोगुनी कमाई की। इसने 21.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया है और इसी के साथ भारत में फिल्म का कुल कारोबार 32.20 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म पंडितों की मानें तो यह रविवार को भी और भी शानदार कमाई करेगी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 10.7 करोड़ रुपये से अपना खाता खोला था।
सितारे जमीन पर एक बदनाम बास्केटबॉल कोच गुलशन की कहानी है। गुलशन का किरदार आमिर ने निभाया है। गुलशन को कोर्ट न्यूरोडाइवर्जेंट बच्चों के एक समूह को बास्केटबॉल सिखाने का आदेश देता है। फिल्म दिखाती है कि बच्चों को सिखाते-सिखाते गुलशन की जिंदगी और व्यवहार में बदलाव आते हैं, जो गुलशन शुरुआत में अजीब और अक्खड़ होता है, वह बाद में विनम्र और सहज हो जाता है। जेनेलिया डिसूजा ने फिल्म में आमिर क पत्नी सुनीता का किरदार निभाया है।
उधर धनुष और रश्मिका मंदाना की फिल्म कुबेर भी अच्छी चल रही है, जो सितारे जमीन पर के साथ ही सिनेमाघरों में आई थी। फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था। दूसरे दिन भी फिल्म ने अच्छी कमाई की है। फिल्म ने शनिवार को 16 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। पहले दिन फिल्म ने 14.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। इस तरह फिल्म ने अब तक 30.75 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।
सितारे जमीन पर और धनुष की फिल्म कुबेरा के हल्ला के बीच अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 5 अब भी बॉक्स ऑफिस पर डटी हुई है। हालांकि, फिल्म की कमाई की रफ्तार कम हो गई है। फिल्म ने शनिवार को 2.47 करोड़ रुपये कमाए। इसने अब तक 172.61 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। फिल्म का बजट लगभग 225 करोड़ रुपये है। ऐसे में अभी इस फिल्म को अपनी लागत निकालने में अभी काफी वक्त लगेगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *