• Home  
  • एक उभरती हुई अभिनेत्री हैं रोशनी वालिया, जो अजय देवगन की फिल्म सन ऑफ सरदार 2 में आएंगी नजर?
- Lifestyle - UTILITY - ट्रैंडिंग न्यूज़ - फोटो गैलरी - राष्ट्रीय

एक उभरती हुई अभिनेत्री हैं रोशनी वालिया, जो अजय देवगन की फिल्म सन ऑफ सरदार 2 में आएंगी नजर?

अभिनेता अजय देवगन जल्द ही फिल्म सन ऑफ सरदार 2 में नजर आएंगे, जिसके निर्देशन की कमान विजय कुमार अरोड़ा ने संभाली है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। सन ऑफ सरदार 2 में मृणाल ठाकुर, नीरू बाजवा, संजय दत्त और रवि किशन जैसे सितारे भी नजर […]

अभिनेता अजय देवगन जल्द ही फिल्म सन ऑफ सरदार 2 में नजर आएंगे, जिसके निर्देशन की कमान विजय कुमार अरोड़ा ने संभाली है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। सन ऑफ सरदार 2 में मृणाल ठाकुर, नीरू बाजवा, संजय दत्त और रवि किशन जैसे सितारे भी नजर आएंगे। अभिनेत्री रोशनी वालिया भी इस फिल्म का हिस्सा हैं, जिनकी इस वक्त खूब चर्चा हो रही है। आइए जानें आखिर रोशनी हैं कौन।
रोशनी वालिया बॉलीवुड की एक उभरती हुई अभिनेत्री हैं। उनका जन्म 20 सितंबर, 2001 को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हुआ था। 24 वर्षीय रोशनी वर्तमान में मुंबई में रहती हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई प्रयागराज से ही पूरी की है। हालांकि, उन्हें बचपन से ही अभिनय में रुचि थी, जिसके चलते उन्होंने मुंबई का रुख किया और विज्ञापनों में काम किया। रोशनी ने टीवी शो मैं लक्ष्मी तेरे आंगन की के जरिए अभिनय की दुनिया में कदम रखा था।
रोशनी ने बालिका वधू: कच्ची उमर के पक्के रिश्ते, देवों के देव… महादेव, ये वादा रहा और भारत का वीर पुत्र: महाराणा प्रताप जैसे धारावाहिकों में भी काम किया है। वह वेब सीरीज नाम नमक निशान में नजर आ चुकी हैं। रोशनी ने कॉमेडियन और अभिनेता कपिल शर्मा की फिल्म फिरंगी में भी अभिनय किया है। अब वह सन ऑफ सरदार 2 के जरिए बड़े पर्दे पर धमाल मचाती नजर आएंगी। इस फिल्म को लेकर वह काफी उत्साहित हैं

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *