• Home  
  • धड़क 2 का पहला गाना बस एक धड़क हुआ रिलीज, छा गई सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की केमिस्ट्री
- ट्रैंडिंग न्यूज़ - फोटो गैलरी

धड़क 2 का पहला गाना बस एक धड़क हुआ रिलीज, छा गई सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की केमिस्ट्री

शाजिया इकबाल के निर्देशन में बन रही फिल्म धड़क 2 का दर्शक बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह इस साल की बहुचर्चित फिल्मों में से एक है। यह फिल्म इसलिए ज्यादा खास है, क्योंकि इसमें पहली बार तृप्ति डिमरी और सिद्धांत चतुर्वेदी की जोड़ी नजर आएगी। कुछ दिन पहले निर्माताओं ने धड़क […]

शाजिया इकबाल के निर्देशन में बन रही फिल्म धड़क 2 का दर्शक बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह इस साल की बहुचर्चित फिल्मों में से एक है। यह फिल्म इसलिए ज्यादा खास है, क्योंकि इसमें पहली बार तृप्ति डिमरी और सिद्धांत चतुर्वेदी की जोड़ी नजर आएगी। कुछ दिन पहले निर्माताओं ने धड़क 2 का ट्रेलर रिलीज किया था, वहीं अब फिल्म का पहला गाना बस एक धड़क जारी हो गया है।
बस एक धड़क गाने को श्रेया घोषाल और जुबिन नौटियाल ने मिलकर गाया है, वहीं इसके बोल रश्मि विराग ने लिखे हैं। गाने में तृप्ति और सिद्धांत की बेहतरीन केमिस्ट्री दिख रही है। दोनों एक-दूजे से इश्क फरमाते नजर आ रहे हैं। धड़क 2 को 1 अगस्त, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। करण जौहर इस फिल्म के निर्माता हैं। बता दें कि धड़क 2 साल 2018 में आई फिल्म धड़क का सीक्वल है।
अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी ने बताया कि यह जानने के बाद भी कि धड़क2 की तुलना धड़क से की जाएगी उन्होंने फिल्म में काम करने का फैसला लिया। एक्टर ने ऐसा क्यों किया इसकी खास वजह भी बताई है!
सिद्धांत चतुर्वेदी ने कहा, मुझे इस फिल्म पर गर्व है। जैसे ही मैंने इसकी कहानी सुनी, मुझे तुरंत एहसास हुआ कि मुझे इस फिल्म का हिस्सा बनना चाहिए। मुझे ज्यादा सोचने की जरूरत ही नहीं पड़ी, ये कहानी मेरे लिए बहुत मायने रखती है, और जब हमने इस पर काम शुरू किया, तो सब कुछ बहुत अच्छे से और आसानी से होता चला गया। यह फिल्म मेरे दिल के बहुत करीब है, और मुझे लगता है कि यह कहानी लोगों तक पहुंचनी चाहिए।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *