Quick Links:
Wednesday, 12 August 2026
  • Home  
  • दिल्ली में बाढ़ का खतरा, यमुना उफान पर, पहाड़ों में भूस्खलन से तबाही; देश भर में भारी बारिश का अलर्ट
- देश

दिल्ली में बाढ़ का खतरा, यमुना उफान पर, पहाड़ों में भूस्खलन से तबाही; देश भर में भारी बारिश का अलर्ट

 देश भर में मानसून ने रौद्र रूप ले लिया है, जिससे उत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में यमुना नदी खतरे के निशान पर बह रही है, तो वहीं पहाड़ी राज्यों हिमाचल और उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश और भूस्खलन ने तबाही मचा रखी है। मुंबई समेत कई […]

 देश भर में मानसून ने रौद्र रूप ले लिया है, जिससे उत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में यमुना नदी खतरे के निशान पर बह रही है, तो वहीं पहाड़ी राज्यों हिमाचल और उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश और भूस्खलन ने तबाही मचा रखी है। मुंबई समेत कई राज्यों में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।
राजधानी दिल्ली पर बाढ़ का संकट मंडरा रहा है। यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ने से खतरे के निशान तक पहुँच गया है, जिसके चलते कई निचले इलाकों में पानी घुसना शुरू हो गया है। हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से और पानी छोड़े जाने की सूचना के बाद जलस्तर के और ऊपर जाने की आशंका है। इसे देखते हुए प्रशासन ने प्रभावित इलाकों में ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी कर दिया है और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है।
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से हालात बेकाबू हो गए हैं। जगह-जगह से भूस्खलन और बादल फटने की दर्दनाक खबरें आ रही हैं। हिमाचल में दो राष्ट्रीय राजमार्गों (हृ॥) समेत कुल 385 सड़कें मलबे के कारण बंद हो गई हैं। मंडी में एनएच-70 (मंडी-कोटली मार्ग) और सिरमौर में एनएच-707 (हाटकोटी से पांवटा साहिब) कई जगहों पर भूस्खलन के कारण बाधित है। दोनों राज्यों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं और प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य में जुटा है।
महाराष्ट्र की आर्थिक राजधानी मुंबई में भी भारी बारिश ने लोगों का हाल-बेहाल कर दिया है। सड़कों पर जलभराव के कारण यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए देश के कई हिस्सों में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। तटीय कर्नाटक, दक्षिण कोंकण, गोवा, दक्षिण छत्तीसगढ़, तेलंगाना और विदर्भ में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। वहीं, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान, और केरल में भी हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना जताई गई है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *