• Home  
  • (कोलकाता)बंगाल के श्रमिक की महाराष्ट्र में नृशंस हत्या से हड़कंप
- देश - समाचार

(कोलकाता)बंगाल के श्रमिक की महाराष्ट्र में नृशंस हत्या से हड़कंप

लापता का शव कई टुकड़ों में एक नाव में बंद बोरे में मिलाकोलकाता , देश में कथित तौर पर बांग्ला विरोध क्रियाकलापों के आरोपों के बीच अब महाराष्ट्र में काम करने वाले एक प्रवासी बंगाली श्रमिक की बेरहमी से हत्या की घटना से हड़कंप मच गया है। उक्त घटना पालघर ज़िले के वासी पुलिस थाना […]

लापता का शव कई टुकड़ों में एक नाव में बंद बोरे में मिला
कोलकाता ,

देश में कथित तौर पर बांग्ला विरोध क्रियाकलापों के आरोपों के बीच अब महाराष्ट्र में काम करने वाले एक प्रवासी बंगाली श्रमिक की बेरहमी से हत्या की घटना से हड़कंप मच गया है। उक्त घटना पालघर ज़िले के वासी पुलिस थाना क्षेत्र स्थित वासिगांव की है। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान उत्तर 24 परगना जिले के बदुरिया थाना अंतर्गत रूद्रपुर गांव निवासी अबूबकर मंडल (33) के रूप में हुई है। अबूबकर मंडल का शव क्षत-विक्षत शव एक बोरे में बंद नाव से बरामद किया गया। उक्त घटना के बाद मृतक के शव को ताबूत में लपेटकर रात में बदुरिया के रुद्रपुर स्थित उसके घर लाया गया। इलाके में मातम का माहौल है। पुलिस व सूत्रों ने बताया कि, अबूबकर पिछले कई वर्षों से महाराष्ट्र में मजदूरी कर रहा था और वहीं अपनी पत्नी के साथ रहकर राजमिस्त्री का काम करता था। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, रविवार 20 जुलाई की शाम के बाद से अबूबकर मंडल का अपने परिवार से संपर्क टूट गया था। उसका मोबाइल बंद था और पूछताछ के बाद भी जब वह नहीं मिला, तो अगले दिन परिजनों ने वासी पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस को एक तालाब में बोरे में बंद शव मिलने की सूचना मिली। जांच के दौरान जब बोरा खोला गया, तो उसमें से टुकड़े-टुकड़े किया गया शव बरामद हुआ। बाद में जब शव को परिजनों को दिखाया गया, तो उन्होंने मृतक की पहचान अबूबकर मंडल के रूप में की। पोस्टमॉर्टम के बाद शव को अबूबकर के पैतृक गांव रूद्रपुर लाया गया। शव पहुंचते ही गांव में कोहराम मच गया। मां हमीदा बीबी, जीजा शाहानूर गाज़ी और अन्य परिजन दहाड़ें मारकर रोने लगे। रात में ही शव को दफना दिया गया। परिवार वालों ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से अपील करते हुए कहा है कि प्रवासी मज़दूरों के साथ लगातार हो रही हिंसा और हत्याओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। उन्होंने इस जघन्य हत्या के दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है। महाराष्ट्र के वासी पुलिस थाना क्षेत्र की पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हत्या के पीछे व्यक्तिगत रंजिश, आर्थिक विवाद या अन्य कारण थे। इस घटना ने एक बार फिर देशभर में प्रवासी मज़दूरों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। बंगाल से सैकड़ों मज़दूर रोजगार के लिए महाराष्ट्र और अन्य राज्यों में काम करने जाते हैं, जहां उनकी सुरक्षा और अधिकारों की अनदेखी अक्सर सामने आती रही है

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *