• Home  
  • दृश्यम 3 पर आया खास अपडेट, तब्बू और अक्षय खन्ना फिर खाकी वर्दी में दिखाएंगे दम
- देश

दृश्यम 3 पर आया खास अपडेट, तब्बू और अक्षय खन्ना फिर खाकी वर्दी में दिखाएंगे दम

अजय देवगन को पिछली बार फिल्म रेड 2 में देखा गया था, जो बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। आने वाले दिनों में वह एक से बढ़कर एक फिल्मों में नजर आएंगे। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक दृश्यम 3 भी है। अजय तो पहले ही फिल्म के तीसरे भाग पर अपनी मोहर लगा चुके […]

अजय देवगन को पिछली बार फिल्म रेड 2 में देखा गया था, जो बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। आने वाले दिनों में वह एक से बढ़कर एक फिल्मों में नजर आएंगे। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक दृश्यम 3 भी है। अजय तो पहले ही फिल्म के तीसरे भाग पर अपनी मोहर लगा चुके हैं और पिछले कुछ समय से वह इसी फिल्म की तैयारी में लगे हुए हैं। अब इससे जुड़ीं कुछ नई जानकारियां बाहर आई हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, दृश्यम और दृश्यम 2 की जबरदस्त सफलता के बाद अब एक बार फिर खाकी वर्दी में अपना दमखम दिखाएंगे। निर्माता-निर्देशक अभिषेक पाठक ने हाल ही में अक्षय खन्ना और तब्बू से मुलाकात की और उनके साथ दृश्यम 3 पर चर्चा की। दोनों कलाकार फिल्म की पटकथा की से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने इसके लिए हामी भरने में देर नहीं लगाई। जल्द ही अक्षय और तब्बू ये फिल्म भी साइन कर लेंगे।
सूत्र ने बताया कि काफी हद तक संभव है कि दृश्यम 3 इस फ्रेंचाइजी की आखिरी फिल्म होगी। इसकी रिलीज के साथ ही इस क्राइम थ्रिलर फिल्म सीरीज का सफर खत्म हो जाएगा। यह अजय, तब्बू और अक्षय इन तीनों कलाकारों के किरदारों के इर्द-गिर्द घूमेगी। फिल्म की कहानी वहीं से शुरू होगी, जहां दूसरा भाग खत्म हुआ था। ऐसे में पूरी उम्मीद है कि अभिनेत्री श्रिया सरन भी दृश्यम की दुनिया में वापसी करेंगी।
साल 2022 में अजय दृश्यम 2 लेकर आए थे, जो उनके करियर की सबसे कमाऊ फिल्मों में से एक बनी। 50 करोड़ रुपये इस फिल्म का बजट था और इसने 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया था। इससे पहले साल 2015 में आई उनकी फिल्म दृश्यम ने भी बढ़िया कमाई की थी। दृश्यम का निर्देशन जहां निशिकांत कामत ने किया था, वहीं दूसरे भाग के निर्देशन की जिम्मेदारी अभिषेक पाठक पर थी, जो तीसरे भाग के निर्देशक भी हैं।
अक्षय को पिछली बार फिल्म छावा में देखा गया था, जिसमें उन्होंने औरंगजेब का किरदार निभाया था। फिल्म में अक्षय के अभिनय को दर्शकों से खूब सराहना मिली। अब वह फिल्म धुरंधर में नजर आएंगे, जिसमें रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं। दूसरी ओर तब्बू पिछली बार हाउसफुल

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *