• Home  
  • (फलोदी)फलोदी पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 879 ग्राम स्मैक के साथ नशे का सौदागर अनीश खान गिरफ्तार
- देश

(फलोदी)फलोदी पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 879 ग्राम स्मैक के साथ नशे का सौदागर अनीश खान गिरफ्तार

फलोदी , पुलिस अधीक्षक कुंदन कंवरिया के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ब्रजराजसिंह चारण (क्रक्कस्) एवं सीओ अचलसिंह (क्रक्कस्) के सुपरविजन में चलाए जा रहे अवैध मादक पदार्थ विरोधी विशेष अभियान के तहत फलोदी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिला विशेष टीम (ष्ठस्ञ्ज) फलोदी और थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 879 ग्राम […]

फलोदी ,

पुलिस अधीक्षक कुंदन कंवरिया के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ब्रजराजसिंह चारण (क्रक्कस्) एवं सीओ अचलसिंह (क्रक्कस्) के सुपरविजन में चलाए जा रहे अवैध मादक पदार्थ विरोधी विशेष अभियान के तहत फलोदी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिला विशेष टीम (ष्ठस्ञ्ज) फलोदी और थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 879 ग्राम अवैध स्मैक बरामद कर एक अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान अनीश खान पुत्र बशीर खां मुसलमान निवासी जोड़, पुलिस थाना फलोदी के रूप में हुई है।
कैसे हुई कार्रवाई
4 अगस्त को ष्ठस्ञ्ज फलोदी को मुखबिर से सूचना मिली कि अनीश खान लंबे समय से स्मैक की तस्करी कर रहा है। टीम के सदस्यों हितेश कुमार, गंगाराम और किशनाराम ने आरोपी की गतिविधियों, आवाजाही के रास्तों और ठिकानों की गुप्त निगरानी की। पर्याप्त सबूत जुटाने के बाद पुलिस ने आरोपी के जोड़ स्थित घर पर दबिश दी।
तलाशी में 879 ग्राम स्मैक और एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा बरामद किया गया। मौके पर ही अनीश खान को गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे
पुलिस पूछताछ में अनीश ने बताया कि यह स्मैक मध्यप्रदेश के रतलाम से इकबाल और उसके भाई अजरूदीन उर्फ अजू भेजते थे। नशे का माल 10-चक्का ट्रकों में सामान्य माल के बीच गुप्त रूप से छिपाकर कोरियर के जरिये फलोदी भेजा जाता था। अनीश खान माल प्राप्त कर स्थानीय तस्करों को सप्लाई करता था।
गौरतलब है कि थाना भोजासर ने भी 4 अगस्त को रामदेवनगर क्षेत्र में की गई कार्रवाई में 104.08 ग्राम स्मैक बरामद की थी, जिसमें अनीश खान का नाम सामने आया था।
आरोपी की प्रोफ़ाइल और तस्करी का तरीका
अनीश खान का पूर्व में भी अवैध डोडा सप्लाई का मामला दर्ज है।
आरोपी महंगे मोबाइल, गाड़ियों और लग्जरी लाइफस्टाइल का शौकीन है।
बड़े ट्रकों में अन्य माल के बीच छिपाकर स्मैक मंगवाता था।
स्थानीय स्तर पर छोटे-छोटे सप्लायरों को नशे का माल बेचता था।
पुलिस की आगे की रणनीति
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हृष्ठक्कस् ्रष्ह्ल के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रकरण की गहन जांच थानाधिकारी भोजासर द्वारा की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में और भी नेटवर्क और सप्लाई चैन के बारे में खुलासे होंगे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *