Quick Links:
Wednesday, 12 August 2026
  • Home  
  • मिराय बॉक्स ऑफिस: पहले दिन की कमाई ने हनु-मैन समेत आमिर, अक्षय और सनी देओल की फिल्म को चटाई धूल
- ट्रैंडिंग न्यूज़ - देश

मिराय बॉक्स ऑफिस: पहले दिन की कमाई ने हनु-मैन समेत आमिर, अक्षय और सनी देओल की फिल्म को चटाई धूल

सुपरहीरो फिल्म हनु-मैन से बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने के बाद तेलुगु स्टार तेजा सज्जा की नई फैंटेसी ए़डवेंचर फिल्म मिराय बीती 12 सितंबर को रिलीज हो चुकी है. मिराय अपनी रिलीज का पहला दिन पूरा कर चुकी है. कार्तिक घटामनेनी ने फिल्म मिराय का डायरेक्शन किया है. हनु-मैन की सक्सेस के बाद से दर्शकों […]


सुपरहीरो फिल्म हनु-मैन से बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने के बाद तेलुगु स्टार तेजा सज्जा की नई फैंटेसी ए़डवेंचर फिल्म मिराय बीती 12 सितंबर को रिलीज हो चुकी है. मिराय अपनी रिलीज का पहला दिन पूरा कर चुकी है. कार्तिक घटामनेनी ने फिल्म मिराय का डायरेक्शन किया है. हनु-मैन की सक्सेस के बाद से दर्शकों के तेजा सज्जा की फिल्म मिराय का बेसब्री से इंतजार था.पहले ही दिन मिराय को थिएटर्स में दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला और दर्शकों को तेजा सज्जा का सुपरहीरो स्टाइल फिर पसंद आ रहा है? फिल्म मिराय ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है. आइए जानते हैं और साथ जानेंगे क्या मिराय ने हनुमैन के डे 1 कलेक्शन तोड़ दिया है.
मिराय ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन भूचाल ला दिया है. फिल्म मिराय ने पहले ही दिन भारत में 12 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. हिंदी में फिल्म ने 1.25 करोड़ रुपये, तेलुगू वर्जन में सबसे ज्यादा 10.6 करोड़ रुपये, जबकि तमिल, मलयालम में क्रमश 0.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. मिराय का थिएटर में पहले दिन तेलुगू वर्जन में 68.59 फीसदी ऑक्यूपेंसी रेट दर्ज किया गया है. मॉर्निंग शो 50.20 फीसदी, दोपहर के शो में 63.61 फीसदी और इवनिंग में 70.75 फीसदी और नाइट में सबसे ज्यादा 83.81 फीसदी ऑक्यूपेंसी रेट दर्ज किया गया. हिंदी में कुल ऑक्यूपेंसी रेट 10.86 फीसदी का था, जिसमें मॉर्निंग शो 5.55 फीसदी और नाइट शो में 17.00 फीसदी ऑक्यूपेंसी रेट दर्ज हुआ था.
तेजा सज्जा ने अपने ओपनिंग डे कलेक्शन से अपनी बीते साल 2024 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर सुपरहीरो फिल्म हनु-मैन के ओपनिंग डे कलेक्शन (8.05 करोड़ रुपये) का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. मिराय ने पेड प्रीव्यू को मिलाकर पहले दिन 12.20 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड 23.50 करोड़ रुपये कमाए हैं. मिराय ने मौजूदा साल में रिलीज हुई आमिर खान स्टारर फिल्म सितारे जमीन पर की ओपनिंग डे कमाई (10.7 करोड़ रुपये ) का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. मिराय साल 2025 की बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *