• Home  
  • प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया निर्मला सीतारमण का लेख, कहाकृखाद्य प्रसंस्करण को सुदृढ़ करना राष्ट्रीय सुरक्षा की प्राथमिकता
- देश

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया निर्मला सीतारमण का लेख, कहाकृखाद्य प्रसंस्करण को सुदृढ़ करना राष्ट्रीय सुरक्षा की प्राथमिकता

नई दिल्लीप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण का एक लेख साझा किया, जिसमें भारत की घरेलू खाद्य प्रसंस्करण क्षमता को मजबूत बनाने के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया गया है।प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ (पूर्व ट्विटर) पर निर्मला सीतारमण कार्यालय की पोस्ट का उत्तर देते […]

नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण का एक लेख साझा किया, जिसमें भारत की घरेलू खाद्य प्रसंस्करण क्षमता को मजबूत बनाने के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया गया है।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ (पूर्व ट्विटर) पर निर्मला सीतारमण कार्यालय की पोस्ट का उत्तर देते हुए लिखा, केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण यह रेखांकित करती हैं कि घरेलू खाद्य प्रसंस्करण क्षमता को सुदृढ़ करना राष्ट्रीय सुरक्षा की कार्यनीतिक प्राथमिकता है। इस लेख में श्रीमती सीतारमण ने बताया है, कि किस प्रकार ‘एक जिला, एक उत्पाद’ (ओडोप) जैसी पहलें किसानों को सशक्त बना रही हैं, स्थानीय रोजगार सृजन को बढ़ावा दे रही हैं और ग्रामीण आत्मनिर्भरता की दिशा में देश को आगे ले जा रही हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल कृषि उत्पादन बढ़ाना नहीं, बल्कि किसानों को मूल्य संवर्धन से जोड़ना है, ताकि ग्रामीण अर्थव्यवस्था सशक्त हो और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा भी सुनिश्चित की जा सके।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *