• Home  
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीदरलैंड के नए प्रधानमंत्री रॉब जेटेन को दी बधाई
- देश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीदरलैंड के नए प्रधानमंत्री रॉब जेटेन को दी बधाई

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रॉब जेटेन को नीदरलैंड के प्रधानमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने भारत और नीदरलैंड के बीच विभिन्न क्षेत्रों में मजबूत और व्यापक द्विपक्षीय संबंधों पर प्रकाश डाला। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और नीदरलैंड के बीच सहयोग लगातार मजबूत हो रहा […]

नई दिल्ली।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रॉब जेटेन को नीदरलैंड के प्रधानमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने भारत और नीदरलैंड के बीच विभिन्न क्षेत्रों में मजबूत और व्यापक द्विपक्षीय संबंधों पर प्रकाश डाला।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और नीदरलैंड के बीच सहयोग लगातार मजबूत हो रहा है और दोनों देशों के लोगों के बीच परस्पर संबंधों में निरंतर वृद्धि हो रही है। उन्होंने इन संबंधों को और अधिक गति देने के लिए प्रधानमंत्री रॉब जेटेन के साथ मिलकर काम करने की इच्छा भी व्यक्त की।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपने संदेश में लिखा, “रॉब जेटेन को नीदरलैंड के प्रधानमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई। भारत और नीदरलैंड विभिन्न सेक्टरों में व्यापक संबंध साझा करते हैं। मैं दोनों देशों और लोगों के बीच बढ़ते संबंधों को और गति प्रदान करने के लिए आपके साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *