• Home  
  • डोनाल्ड ट्रंप ने पुतिन को कहा पागल, यूक्रेन पर रूसी हमलों को लेकर दी कड़ी चेतावनी
- देश

डोनाल्ड ट्रंप ने पुतिन को कहा पागल, यूक्रेन पर रूसी हमलों को लेकर दी कड़ी चेतावनी

वाशिंगटन अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को कड़ी चेतावनी देते हुए उन्हें पूरी तरह से पागल करार दिया है। ट्रंप ने यूक्रेन के शहरों पर लगातार तीसरे दिन रूसी ड्रोन और मिसाइल हमलों की कड़ी आलोचना की है।रविवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट में ट्रंप ने कहा, रूस […]

वाशिंगटन

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को कड़ी चेतावनी देते हुए उन्हें पूरी तरह से पागल करार दिया है। ट्रंप ने यूक्रेन के शहरों पर लगातार तीसरे दिन रूसी ड्रोन और मिसाइल हमलों की कड़ी आलोचना की है।
रविवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट में ट्रंप ने कहा, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ मेरे हमेशा बहुत अच्छे संबंध रहे हैं, लेकिन उनके साथ कुछ हो गया है। वे बिल्कुल पागल हो गए हैं। पुतिन अनावश्यक रूप से बहुत से लोगों को मार रहे हैं। बिना किसी कारण के यूक्रेन के शहरों में मिसाइल और ड्रोन दागे जा रहे हैं। यह बयान ऐसे समय में आया है जब यूक्रेनी अधिकारियों ने फरवरी 2022 के बाद से यूक्रेन पर सबसे बड़े रूसी हवाई हमले की जानकारी दी है, जिसमें 12 लोगों की जान चली गई और कई अन्य घायल हो गए हैं।
ट्रंप ने पुतिन को सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा कि अगर पुतिन पूरे यूक्रेन पर कब्जा करना चाहते हैं, तो यह रूस के पतन का कारण बनेगा। उन्होंने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की की भी आलोचना करते हुए कहा कि उनके बयानों से उनके देश को कोई फायदा नहीं हो रहा है। ट्रंप ने कहा, जिस तरह से वह बात कर रहे हैं, उससे अपने देश को कोई फायदा नहीं पहुंचा रहे हैं। उनके मुंह से निकलने वाली हर बात समस्या पैदा करती है, मुझे यह पसंद नहीं है, और बेहतर होगा कि इसे रोका जाए।
रविवार को नॉर्थ न्यू जर्सी से रवाना होने से पहले पत्रकारों से बात करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, मैं उन्हें काफी वक्त से जानता हूं, मैं हमेशा उनके साथ रहा हूं, लेकिन वह शहरों में रॉकेट दाग रहे हैं और लोगों को मार रहे हैं। मुझे यह बिल्कुल पसंद नहीं है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि वह पुतिन के कार्यों से खुश नहीं हैं और अब उनका धैर्य समाप्त हो रहा है।
00

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *