• Home  
  • यूक्रेन ने पुतिन के हेलीकॉप्टर पर ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे राष्ट्रपति
- Uncategorized

यूक्रेन ने पुतिन के हेलीकॉप्टर पर ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे राष्ट्रपति

मॉस्को रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के बीच एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। रूसी मीडिया के अनुसार, यूक्रेन ने रूस के कुर्स्क क्षेत्र में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के हेलीकॉप्टर पर ड्रोन से हमला करने का प्रयास किया, जब वह आधीरात को इस इलाके में उड़ान भर रहे थे। हालांकि, रूसी […]

मॉस्को

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के बीच एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। रूसी मीडिया के अनुसार, यूक्रेन ने रूस के कुर्स्क क्षेत्र में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के हेलीकॉप्टर पर ड्रोन से हमला करने का प्रयास किया, जब वह आधीरात को इस इलाके में उड़ान भर रहे थे। हालांकि, रूसी वायु रक्षा प्रणाली ने सतर्कता दिखाते हुए यूक्रेनी ड्रोन को मार गिराया, जिससे राष्ट्रपति बाल-बाल बच गए। इस कथित हमले की खबर ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हलचल मचा दी है।
रूसी अधिकारियों के हवाले से खबर में दावा किया गया है कि राष्ट्रपति पुतिन के हेलीकॉप्टर को उस समय निशाना बनाने की कोशिश की गई, जब वह कुर्स्क क्षेत्र के ऊपर से गुजर रहे थे। रूसी वायु रक्षा प्रभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यूक्रेन ने ड्रोन के माध्यम से उस मार्ग को लक्षित किया था, जिस पर पुतिन का हेलीकॉप्टर उड़ रहा था। उन्होंने इसे एक सुनियोजित हमले का प्रयास बताया जिसे रूसी सेना ने विफल कर दिया।
रिपोर्ट के मुताबिक, रूसी वायु रक्षा प्रणाली ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ड्रोन को पुतिन के उड़ान मार्ग तक पहुंचने से पहले ही नष्ट कर दिया। इस घटना में किसी के हताहत होने या राष्ट्रपति के काफिले को कोई नुकसान पहुंचने की सूचना नहीं है।
रूसी सुरक्षा एजेंसियां अब इस घटना की गहन जांच कर रही हैं कि यूक्रेनी ड्रोन कुर्स्क जैसे संवेदनशील क्षेत्र में कैसे दाखिल हुआ। वे इस बात की भी पड़ताल कर रहे हैं कि यह हमला सीधे तौर पर पुतिन को निशाना बनाने की साजिश थी या केवल एक मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने की रणनीति। हालांकि, इस दावे पर अभी तक यूक्रेन की सरकार या सेना की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। गौरतलब है कि यूक्रेन पहले भी रूसी सीमा के अंदरूनी ठिकानों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों को ड्रोन हमलों से निशाना बनाता रहा है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *