Quick Links:
Wednesday, 12 August 2026
  • Home  
  • अभी बादल नहीं लेंगे छुट्टी! पंजाब से बिहार तक बाढ़ और बारिश का ‘रेड अलर्ट पहाड़ों पर भूस्खलन ने रोकी रफ्तार
- ट्रैंडिंग न्यूज़ - दिल्ली - देश

अभी बादल नहीं लेंगे छुट्टी! पंजाब से बिहार तक बाढ़ और बारिश का ‘रेड अलर्ट पहाड़ों पर भूस्खलन ने रोकी रफ्तार

नई दिल्ली ,  देश भर में मानसून का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है, जिससे मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ों तक हाहाकार मचा हुआ है। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने कई राज्यों में भीषण बाढ़ की स्थिति पैदा कर दी है, जिससे आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। राहत और बचाव कार्यों में […]

नई दिल्ली ,

 देश भर में मानसून का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है, जिससे मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ों तक हाहाकार मचा हुआ है। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने कई राज्यों में भीषण बाढ़ की स्थिति पैदा कर दी है, जिससे आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। राहत और बचाव कार्यों में भी भारी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।
देश की राजधानी दिल्ली में आज भी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने पूर्वी, दक्षिण-पूर्वी, मध्य दिल्ली और शाहदरा समेत कई इलाकों में मध्यम से तेज बारिश की चेतावनी दी है। यमुना नदी के खतरे के निशान से ऊपर बहने के कारण निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है, जिससे प्रशासन की चिंताएं बढ़ गई हैं। बारिश के कारण सड़कों पर जलभराव और ट्रैफिक जाम की समस्या से लोगों को जूझना पड़ सकता है।
बाढ़ की मार झेल रहे पंजाब में मानसून अभी सक्रिय रहेगा। आज भी राज्य में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे मौसम सुहावना बना हुआ है। आज का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
उत्तर प्रदेश और बिहार में बाढ़ ने विकराल रूप ले लिया है। गंगा, यमुना समेत कई सहायक नदियों का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर चुका है, जिससे हजारों गांवों में पानी घुस गया है। लोगों को अपना घर-बार छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। उत्तर प्रदेश में आज लखनऊ समेत 65 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट है, वहीं बिहार के भी कई जिले भारी बारिश और बाढ़ की चपेट में हैं। खेतों में पानी भरने से धान समेत खरीफ की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है।
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों में भी भारी बारिश ने जमकर तबाही मचाई है। जगह-जगह भूस्खलन और चट्टानें गिरने से कई प्रमुख मार्ग बंद हो गए हैं, जिससे यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा न करने और पर्यटकों से फिलहाल पहाड़ी क्षेत्रों की यात्रा टालने की अपील की है

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *