मुंबई ,
भारतीय शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए एक सुनहरा मौका आने वाला है। टाटा ग्रुप की दिग्गज फाइनेंस कंपनी, टाटा कैपिटल, अपना बहुप्रतीक्षित टाटा लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। खबरों के मुताबिक, यह ढ्ढक्कह्र 22 सितंबर को खुलेगा और 30 सितंबर तक शेयर बाजार में लिस्ट हो सकता है। अगर ऐसा होता है, तो यह देश के फाइनेंशियल सेक्टर का अब तक का सबसे बड़ा ढ्ढक्कह्र साबित हो सकता है।
टाटा कैपिटल इस ढ्ढक्कह्र के जरिए बाजार से करीब ?17,200 करोड़ (लगभग 2 बिलियन डॉलर) जुटाने की योजना बना रहा है। कंपनी का कुल वैल्यूएशन करीब ?94,600 करोड़ ($11 बिलियन) आंका गया है। इस इश्यू के तहत कुल 47.58 करोड़ शेयर जारी किए जाएंगे, जिनमें से 21 करोड़ नए इक्विटी शेयर होंगे, जबकि 26.58 करोड़ शेयर ऑफर फॉर सेल (ह्रस्नस्) के तहत बेचे जाएंगे। ह्रस्नस् के जरिए प्रमोटर टाटा संस 23 करोड़ और निवेशक ढ्ढस्नष्ट 3.58 करोड़ शेयरों की बिक्री करेंगे।
दरअसल, टाटा कैपिटल के लिए यह लिस्टिंग क्रक्चढ्ढ के एक नियम के कारण अनिवार्य हो गई है। क्रक्चढ्ढ ने 2022 में टाटा कैपिटल को ‘अप्पर लेयर हृक्चस्नष्टÓ (बड़ी गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी) की श्रेणी में रखा था। इस नियम के तहत, ऐसी कंपनियों को तीन साल के भीतर शेयर बाजार में लिस्ट होना जरूरी होता है।
ढ्ढक्कह्र से ठीक पहले कंपनी के शानदार तिमाही नतीजे निवेशकों का उत्साह बढ़ा रहे हैं। वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही (जून तिमाही) में टाटा कैपिटल का मुनाफा दोगुना से भी ज्यादा बढ़कर ?1,040.93 करोड़ पर पहुंच गया है, जो पिछले साल इसी तिमाही में ?472.21 करोड़ था। कंपनी की आय भी ?6,557.40 करोड़ से बढ़कर ?7,691.65 करोड़ हो गई है। ये मजबूत आंकड़े ढ्ढक्कह्र की सफलता के लिए एक अच्छा संकेत माने जा रहे हैं।
इस बड़े ढ्ढक्कह्र को मैनेज करने के लिए कोटक महिंद्रा कैपिटल, ॥ष्ठस्नष्ट बैंक, ढ्ढष्टढ्ढष्टढ्ढ सिक्योरिटीज, सिटीग्रुप, स्क्चढ्ढ कैपिटल और जे.पी. मॉर्गन जैसे दिग्गज निवेश बैंकों को लीड मैनेजर नियुक्त किया गया है।

