• Home  
  • संविधान सदन में सरोजिनी नायडू को जयंती पर श्रद्धांजलि
- देश

संविधान सदन में सरोजिनी नायडू को जयंती पर श्रद्धांजलि

नई दिल्ली: लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में सरोजिनी नायडू की जयंती के अवसर पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर राज्य सभा के उपसभापति हरिवंश, संसद सदस्यों, पूर्व सदस्यों तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी। लोक सभा के महासचिव उत्पल कुमार सिंह ने […]

नई दिल्ली: लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में सरोजिनी नायडू की जयंती के अवसर पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर राज्य सभा के उपसभापति हरिवंश, संसद सदस्यों, पूर्व सदस्यों तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी। लोक सभा के महासचिव उत्पल कुमार सिंह ने भी “भारत कोकिला” को नमन किया।

“भारत कोकिला” के नाम से विख्यात सरोजिनी नायडू एक ओजस्वी वक्ता, प्रख्यात कवयित्री और स्वतंत्रता संग्राम की अग्रणी सेनानी थीं। उनका जन्म 13 फरवरी 1879 को हैदराबाद में हुआ था। उन्होंने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई और महिलाओं की शिक्षा व सशक्तीकरण की मजबूत पैरवी की।

स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद वह संयुक्त प्रांत (वर्तमान उत्तर प्रदेश) की पहली महिला राज्यपाल बनीं। उनका निधन 2 मार्च 1949 को हुआ।

उल्लेखनीय है कि भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने 16 दिसंबर 1959 को संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में सरोजिनी नायडू के चित्र का अनावरण किया था।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *