• Home  
  • भारत पर्व 2026 में पंजाबी लोक आर्केस्ट्रा और क़लंदरी धमाल के साथ जीवंत होगी पंजाब की संगीत विरासत
- देश

भारत पर्व 2026 में पंजाबी लोक आर्केस्ट्रा और क़लंदरी धमाल के साथ जीवंत होगी पंजाब की संगीत विरासत

नई दिल्ली राजधानी दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले में आयोजित होने वाले ‘भारत पर्व 2026’ में इस वर्ष पंजाब की समृद्ध सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को विशेष रूप से प्रदर्शित किया जाएगा। 31 जनवरी 2026 को पंजाबी लोक ऑर्केस्ट्रा और पारंपरिक सूफी नृत्य क़लंदरी धमाल की मनमोहक प्रस्तुतियां दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगी। पंजाबी लोक ऑर्केस्ट्रा […]

नई दिल्ली

राजधानी दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले में आयोजित होने वाले ‘भारत पर्व 2026’ में इस वर्ष पंजाब की समृद्ध सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को विशेष रूप से प्रदर्शित किया जाएगा। 31 जनवरी 2026 को पंजाबी लोक ऑर्केस्ट्रा और पारंपरिक सूफी नृत्य क़लंदरी धमाल की मनमोहक प्रस्तुतियां दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगी। पंजाबी लोक ऑर्केस्ट्रा एक अनूठा समूह है, जिसमें ढोल, ढोलकी, ताल-कोज़े, तंसारी, बांसुरी, नगाड़ा, चिमटा, सप, कड़ा और वंजली जैसे पारंपरिक वाद्ययंत्रों का प्रयोग किया जाता है। यह ऑर्केस्ट्रा लय, सुर और ताल को एक संगठित संगीतमय प्रस्तुति में पिरोकर पंजाबी लोक संगीत की मौलिक आत्मा को जीवंत बनाए रखता है। इस ऑर्केस्ट्रा में बारह छात्रों का एक समूह शामिल है, जो विभिन्न वाद्ययंत्रों के माध्यम से सामूहिक प्रदर्शन प्रस्तुत करता है। यह पहल न केवल लोक संगीत के संरक्षण में सहायक है, बल्कि युवाओं को पारंपरिक संगीत में व्यावहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान करती है। कार्यक्रम में आध्यात्मिक रंग भरते हुए सिंध और पंजाब से जुड़े पारंपरिक सूफी नृत्य ‘क़लंदरी धमाल’ की भी विशेष प्रस्तुति होगी। यह नृत्य सूफी संत लाल शाहबाज क़लंदर के प्रति श्रद्धा और भक्ति को व्यक्त करता है। क़लंदरी धमाल में ढोल, घड़ियाल, सोरना, शंख और तुम्बा जैसे वाद्ययंत्रों की ओजपूर्ण धुनों के साथ “दमदम मस्त क़लंदर” जैसे जयकारे गूंजते हैं। नृतकों की ऊर्जावान मुद्राएं, तालबद्ध कदम और भावपूर्ण अभिव्यक्ति दर्शकों को आध्यात्मिक आनंद से भर देती हैं। यह नृत्य प्रेम, एकता, भक्ति और आध्यात्मिक स्वतंत्रता का प्रतीक है, जो जाति, धर्म और सामाजिक सीमाओं से ऊपर उठकर शांति और सांप्रदायिक सद्भाव का संदेश देता है। पंजाबी लोक ऑर्केस्ट्रा और क़लंदरी धमाल की संयुक्त प्रस्तुतियां ‘भारत पर्व 2026’ में आने वाले दर्शकों को पंजाब की जीवंत सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परंपराओं का गहन अनुभव प्रदान करेंगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *